Wednesday 16 May 2018

2021 तक 4 लाख नौकरियां मिलेंगी रेलवे में


रेलवे/ तत्काल लागू होगा 10% आर्थिक आरक्षण, 2021

 तक 4 लाख नौकरियां मिलेंगी

रेल मंत्री ने बताया- 22 ट्रेनों के रूट भी बढ़ाए गए
गोयल ने बताया- दो साल में एक लाख कर्मचारी रिटायर हो रहे

नई दिल्ली. रेलवे ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण देने के सरकार के फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को मिल रहे आरक्षण में कटौती किए बिना आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को जारी भर्ती प्रक्रिया में भी आरक्षण मिलेगा। इस बीच, रेलवे ने 22 ट्रेनों के रूट भी बढ़ाने का फैसला किया।
गोयल ने बताया कि रेलवे में 2.82 लाख जगह खाली हैं। अभी 1.51 लाख पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है और 1.31 लाख की भर्ती जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके अलावा अगले दो साल में करीब 99 हजार कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे। इस प्रकार करीब चार लाख भर्तियां होनी हैं। 
1.51 लाख पदों पर मार्च-अप्रैल तक पूरी हो जाएगी भर्ती प्रक्रिया
उन्होंने बताया कि 1.51 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया आखिरी चरण में है। यह इस साल मार्च-अप्रैल में पूरी हो जाएगी। हर स्तर पर भर्ती प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है, जिसे सार्वजनिक किया जाएगा। रेल मंत्री ने बताया कि 22 अहम ट्रेनों के रूटों को बढ़ाने का फैसला किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Hello Dear Friends Please Skip & Spam Na Kare. Comment Kar Ke Bataye Post Kesi Lagi. Or Post Share Jarur Kare.. Ap Sabhi Ko Apna Kimti Samay Dene Ke Liye Thank You So Much.....